Ingredients
Equipment
Method
- स्टेप 1: पास्ता उबालना
- सबसे पहले एक गहरे पैन में 4 कप पानी डालें, उसमें 1/2 टीस्पून नमक और 1 टीस्पूनतेल डालकर उबालें।अब 1 कप पास्ता डालें और 7-8 मिनट तक उबालें जब तक वह नरम न हो जाए।उबालने के बाद छान लें और ठंडे पानी से धो लें ताकि चिपके नहीं।
स्टेप 2: सब्ज़ियाँ भूनना
- एक पैन में1/2 टीस्पून बटर डालें। उसमें प्याज, गाजर, शिमला मिर्च और मक्का डालकर 2–3 मिनट तकमध्यम आंच पर भूनें।सब्ज़ियाँ ज्यादा पकानी नहीं हैं, बस हल्की क्रंची रखें।
स्टेप 3: व्हाइट सॉस तैयार करना
- अब एक कड़ाहीमें 2 टेबलस्पून मक्खन गर्म करें, फिर उसमें 1.5 टेबलस्पून मैदा डालें और धीमी आंचपर 1–2 मिनट तक चलाते हुए भूनें।अब थोड़ा-थोड़ाकरके 1 कप दूध डालते जाएं और लगातार चलाते रहें ताकि गुठली न बने।जब सॉस थोड़ा गाढ़ा हो जाए, तब उसमें काली मिर्च, मिक्स हर्ब्स, नमक और ग्रेट कियाहुआ चीज़ डालें।
स्टेप 4: सब कुछ मिक्स करें
- अब इस व्हाइटसॉस में भूनी हुई सब्जियाँ और उबला हुआ पास्ता डालें।अच्छे से मिलाएं और 2–3 मिनट तक मध्यम आंच पर पकाएं।अगर आपको सॉस थोड़ा और पतला चाहिए तो थोड़ा दूध मिला सकते हैं।
स्टेप 5: सर्व करें
- अब आपकादेसी स्टाइल व्हाइट सॉस पास्ता बनकर तैयार है। इसे प्लेट में निकालें, ऊपर से थोड़ीसी चीज़ और हर्ब्स छिड़कें और गरमा गरम सर्व करें।
