तो आज मैं आपके उस सवाल का – “bina maida ke bhature kaise banaen” – जवाब दे रहा हूँ, वो भी एकदम देसी अंदाज़ में, आसान तरीक़े से और तस्वीरों के साथ।
📝 बिना मैदे के भटूरे बनाने की सामग्री:
• 2 कप गेहूँ का आटा
• 1/4 कप दही
• 1/3 टीस्पून बेकिंग सोडा
• 1/3 कप सूजी
• नमक स्वाद अनुसार
• 1/2 टेबलस्पून रिफाइंड तेल
• 2 कप गुनगुना पानी
• 300 ग्राम रिफाइंड तेल (तलने के लिए)
👨🍳 आटे का भटूरा बनाने की विधि (फोटो के साथ)
स्टेप 1: आटे को गूंथना
1. सबसे पहले एक कटोरे में 2 कप आटा लें।
2. बीच में थोड़ा सा गड्ढा बनाएं और उसमें:
o 1/4 कप दही
o 1/3 टीस्पून खाने वाला सोडा
o 1/3 कप सूजी
o नमक स्वाद अनुसार डालें और इन्हें आपस में मिला लें।

3. अब धीरे-धीरे गुनगुना पानी डालते हुए मुलायम आटा गूंथ लें।
4. फिर 1/2 टेबलस्पून रिफाइंड तेल डालकर 2–3 मिनट तक अच्छे से मसलें।
5. अब इस आटे को ढककर 2 घंटे के लिए रख दें।

💡 टिप्स: गुनगुना पानी आटा मुलायम बनाएगा और 2 घंटे रखने से भटूरा स्ट्रीट फूड जैसा फूला-फूला और टेस्टी बनेगा।
स्टेप 2: आटे से भटूरे बेलना
1. 2 घंटे बाद आटा फूलकर तैयार हो जाएगा। इसे हल्का मसल लें।
2. अब लोइयाँ बना लें। लोइयों का आकार अपने हिसाब से तय करें।

3. सूखे आटे में डिप करके बेलन से बेल लें। भटूरा थोड़ा लंबा आकार का बेलें।

💡 टिप्स: आटे को जितना ज्यादा फर्मेंट होने देंगे, भटूरा उतना ही फूला बनेगा। और हाँ, भटूरे का आकार थोड़ा लंबा रखें, एकदम गोल न बनाएं।
स्टेप 3: भटूरे तलना
1. एक कढ़ाई या गहरी पैन में 300 ग्राम रिफाइंड तेल डालें और गैस पर तेज़ आँच पर गर्म करें।
2. तेल गर्म होने पर थोड़ा सा आटा डालकर टेस्ट करें। अगर वो ऊपर आ जाए तो तेल तैयार है।

3. अब इसमें बेल कर तैयार भटूरे डालें।
4. हल्के हाथों से दबा-दबा कर अच्छे से फुला लें।

5. एक तरफ से फुल जाने पर आँच धीमी करें और दोनों तरफ से कुरकुरा होने तक तलें।
6. ऐसे ही सारे भटूरे तल लें।

💡 टिप्स: भटूरे को पहले तेज आँच पर डालें ताकि वो फूले। फिर आँच कम करें ताकि वो ठीक से तल जाए।
स्टेप 4: भटूरे को छोले के साथ परोसना
1. सारे भटूरे तलने के बाद एक प्लेट में निकाल लें।
2. साथ में एक कटोरी में छोले परोसें। ऊपर से प्याज के स्लाइस, हरी चटनी डालें।
3. साइड में भटूरे रखें और गरमा गरम सर्व करें।
इसे भी देखे ताकि छोले बना सके और स्वाद ले सके : मटर का छोला कैसे बनाएं

💡 टिप्स: छोले में तीखी लाल मिर्च डालने से स्वाद और निखरता है।
आप सर्व करते वक़्त अपनी मनपसंद चीज़ें जैसे बारीक कटा धनिया, नींबू का रस या चटनी भी डाल सकते हैं।
🍽️ भटूरे खाने के फायदे और नुकसान:
लेकिन…
संभावित नुकसान:
• रोज़ या सप्ताह में 3–4 बार खाएँगे तो लिवर को नुकसान हो सकता है।
• पाचन क्रिया पर असर डालता है:
o जल्दी-जल्दी लैट्रिन आना
o खाना देर तक न पचना
o गैस बनना
कब खाएँ:
• सप्ताह में सिर्फ 1 बार या महीने में 4–5 बार खाएँ तो कोई दिक्कत नहीं होती है।
✅ भटूरे का निष्कर्ष


छोले भटूरे – bina maida ke bhature kaise banaen एकदम आसान रेसिपी
Method
- एक बड़े कटोरे में गेहूं का आटा लें।बीच में जगह बनाकर उसमें दही, बेकिंग सोडा, सूजी और नमक डालें।पहले इन्हें अच्छे से आपस में मिला लें।अब थोड़ा-थोड़ा गुनगुना पानी डालते हुए आटा गूंथ लें।जब आटा तैयार हो जाए तो उसमें 1/2 टेबलस्पून रिफाइंड तेल मिलाकर 2–3 मिनट अच्छे से मसलें।अब इस आटे को ढककर 2 घंटे के लिए रख दें।टिप: हमेशा गुनगुना पानी इस्तेमाल करें, इससे आटा मुलायम और फूला-फूला बनता है।
- 2 घंटे बाद आटे को फिर से मसलें और छोटे-छोटे लोइयां काट लें।सूखे आटे में लपेट कर बेलन से थोड़ा लंबा बेलें (जैसे भटूरे होते हैं)।सभी भटूरों को इसी तरह बेल लें।
- एक कढ़ाई में 300 ग्राम रिफाइंड तेल गर्म करें।तेल चेक करने के लिए थोड़ा सा आटा डालें, अगर ऊपर आ जाए तो तेल तैयार है।अब एक-एक करके भटूरा डालें और हल्के से दबाएं ताकि वो अच्छे से फूले।दोनों तरफ से सुनहरा और कुरकुरा होने तक तलें।टिप: शुरुआत में आँच तेज रखें ताकि भटूरा फूले, फिर आँच धीमी कर दें।
- भटूरे को छोले, कटे प्याज़, हरी चटनी और अचार के साथ गर्मागर्म परोसें।ऊपर से चाहें तो थोड़ा नींबू भी निचोड़ सकते हैं।
- छोले के साथ, प्याज़ और हरी चटनीबच्चों के टिफिन मेंत्योहारों और खास मौके पर
- आटा ज्यादा टाइट न हो, नहीं तो भटूरे फूले नहीं।लोइयों को बेलते समय किनारे ज्यादा पतले न करें।तेल का तापमान सही रखना बहुत जरूरी है।

Shankar Kumar Pathak

White Sauce Pasta Ingredients – व्हाइट सॉस पास्ता में क्या-क्या लगता है

छोले भटूरे – आटे से बने टेस्टी और हेल्दी भटूरे की रेसिपी

sweet corn soup kaise banate hain – मानसून में घर पर बनाएं देसी हेल्दी गरमा-गरम सूप

how to make paneer paratha in hindi स्वाद, सेहत और प्यार का परफेक्ट मेल

घर पर मिक्स वेजिटेबल सूप कैसे बनाएं – सिर्फ 10 मिनट में रेस्ट्रोरेंट जैसा हेल्दी देसी सूप
