High Nutrient Mixed Juice Kaise Banaye – घर पर बनाएं नेचरल जूस
पर मेरे भाइयों और बहनों को ये नहीं पता कि आखिर मिक्स जूस कैसे बनाएं, तो वो गूगल पर आकर सर्च करते हैं – high nutrient mixed juice kaise banaye। यही देखकर मैंने सोचा कि क्यों न इसे ही सबसे पहले सब भाइयों को बताया जाए, जिससे उनके सवाल का जवाब मिल जाए।

मिक्स जूस बनाने के लिए सामग्री (Ingredients)
• 2 बड़े साइज़ के सेब
• 2 बड़े साइज़ के अनार
• 2 पका हुआ केला
• 2 मिडियम साइज़ के संतरे
• थोड़ा सा काला नमक
• 2 कप पानी
• 1/6 टीस्पून नींबू का रस

👨🍳 High Nutrient Mixed Juice बनाने की विधि
स्टेप 1: सारे फल धोकर छील लें
तो हाई पोषक तत्व वाला मिक्स जूस बनाने के लिए सबसे पहले हम सारे फलों को लेंगे और एक कटोरी में थोड़ा गुनगुना पानी करके उसमें सभी फलों को अच्छे से धो लेंगे, ताकि उनके ऊपर जो भी बैक्टीरिया है, वो हट जाए।
धो लेने के बाद हम सभी फलों का छिलका निकालकर एक प्लेट में रख देंगे।

स्टेप 2: सभी फलों का जूस बनाएं
अब हम एक मिक्सर जार लेंगे और उसमें छिले हुए सभी फलों को डाल देंगे। केला को छोटे-छोटे टुकड़ों में काटकर डालें। अब इसमें 1 से 1.5 कप पानी डालें और मिक्सी को चला दें।

स्टेप 3: जूस को छान लें
मिक्स करने के बाद मिक्सी को बंद करें और एक बर्तन में छन्नी लगाकर उस पर जूस डालें। अब चम्मच या हाथ से दबाकर छान लें ताकि अनार, सेब और केले के बीज बाहर निकल जाएं।

स्टेप 4: स्वाद बढ़ाने के लिए सामग्री डालें
अब जूस में थोड़ा सा काला नमक डालें (आप चाहें तो छोड़ भी सकते हैं)। फिर इसमें 1/6 टीस्पून नींबू का रस डालें और अच्छे से मिक्स कर लें।
अंत में एक गिलास में डालें, और ठंडा-ठंडा सर्व करें।
अब हमारा high nutrient mixed juice बनकर तैयार है – वो भी एकदम नेचरल और असली!

🌟 इस मिक्स्ड जूस के फायदे
आप इन रिफ्रेशिंग ड्रिंक्स को भी ट्राय कर सकते हैं:
⚠️ मिक्स जूस बनाते समय ये गलतियाँ ना करें
कुछ ज़रूरी सुझाव (Tips)
• जूस को बनाने के बाद तुरंत ही पी लें
💰 इस जूस को बनाने में कितना खर्च आएगा?
सामग्री अनुमानित कीमत (₹)
सेब (2) ₹40–₹50
अनार (2) ₹60–₹80
केला (2) ₹10–₹15
संतरा (2) ₹30–₹40
नींबू + मसाले ₹5–₹10
कुल खर्च ₹150–₹190 (लगभग 3–4 गिलास जूस के लिए)
अंतिम बात – घर का जूस, सेहत का जूस
तो भाइयों और बहनों, अब आपको पता चल गया कि high nutrient mixed juice kaise banaye – वो भी बिना मिलावट, बिना झंझट और एकदम देसी अंदाज़ में। ये जूस ना सिर्फ स्वाद में लाजवाब है बल्कि सेहत के लिए भी एकदम बेस्ट है।
अब आप भी इसे बनाएं, खुद भी पिएं और अपने परिवार को भी दें – ताकि सेहत भी बने और स्वाद भी बना रहे! 💪🍹



Pingback: शाकाहारियों के लिए स्वस्थ नाश्ता – चुकंदर और आटे से बना हेल्दी वेज ब्रेकफास्ट
Pingback: Weight Loss के लिए चना सूप कैसे बनाएं – स्वाद ऐसा कि रोज़ पीना चाहोगे