पुराने जमाने वाली देसी रेसिपी: हरा मटर की दाल कैसे बनाएं बिना मसाले के
आज मैं आप सबको बताने जा रहा हूँ एक पुरानी, देसी और हमारी परंपराओं से जुड़ी रेसिपी – हरे मटर की दाल कैसे बनाएं।
ये रेसिपी कोई आज की नहीं, बल्कि हमारे दादा-नाना के जमाने से बनती आ रही है। और आज भी वही स्वाद, वही तरीका और वही अपनापन लिए मैं आपको बताऊंगा कि इस दाल को कैसे बनाया जाता है, ताकि स्वाद और सेहत दोनों मिले।

हरा मटर की दाल बनाने की सामग्री
• 200 ग्राम हरा मटर (सफल मटर भी चल जाएगा)
• 4 कप पानी
• 3 हरी मिर्च
• 1/2 टीस्पून लाल मिर्च पाउडर
• 1 टीस्पून जीरा
• 1 टीस्पून कटा हुआ लहसुन
• 1 टीस्पून कटा हुआ अदरक
• 2 से 3 सूखी लाल मिर्च
• 1/3 टीस्पून हींग
• 5 से 6 करी पत्ता
• नमक स्वाद अनुसार
हरा मटर की दाल बनाने की विधि स्टेप बाय स्टेप
स्टेप 1: हरा मटर का दरदरा पेस्ट बनाएं
हरे मटर की दाल कैसे बनाएं।सबसे पहले मिक्सी में 200 ग्राम हरा मटर और आधा कप से थोड़ा कम पानी डालें। इसे दरदरा पीसें। ध्यान रहे, पेस्ट एकदम महीन न हो।

स्टेप 2: मटर के पेस्ट को भूनें
एक कड़ाही में 1 टीस्पून घी गर्म करें। उसमें मटर का पेस्ट, 3 कटी हरी मिर्च, 1/2 टीस्पून लाल मिर्च पाउडर और 2 कप पानी डालें। इसे 10 मिनट तक मीडियम आंच पर पकने दें।

स्टेप 3: दाल को अच्छे से पकाएं
स्टेप 4: तड़का तैयार करें
एक तड़का पैन में 2 टीस्पून घी गर्म करें। उसमें करी पत्ता, सूखी लाल मिर्च, हींग और जीरा डालें। फिर कटे लहसुन और अदरक डालें और 1 मिनट भूनें। अब यह तड़का तैयार दाल में डालकर अच्छे से मिला दें।

स्टेप 5: सर्व करने का तरीका
बासमती चावल के साथ गरमा-गरम हरा मटर की दाल परोसें। साथ में आलू-मटर की सब्जी या पापड़ का स्वाद इस अनुभव को और बेहतर बना देगा।
अगर आप दालों के शौकीन हैं तो एक बार अरहर की दाल कैसे बनाएं स्वादिष्ट और लाल मसूर की दाल कैसे बनती है जरूर ट्राय करें, दोनों एकदम देसी स्वाद से भरपूर हैं।

हरे मटर की दाल के कुछ खास टिप्स
• दाल में अगर आप पनीर या मलाई डालते हैं तो यह और भी रिच बनती है।
• पहली बार बना रहे हैं तो मसाले कम ही रखें, ताकि मटर का असली स्वाद उभरे।
• अगर देसी टच चाहिए तो तड़का में प्याज-टमाटर भी डाल सकते हैं।
• तड़के में बटर या देशी घी का उपयोग स्वाद को दोगुना कर देता है।
हरे मटर की दाल बनाते वक्त होने वाली गलतियां
• पानी की मात्रा ज्यादा या कम करने से दाल का टेक्सचर बिगड़ सकता है।
• पहली बार बना रहे हैं तो सभी सामग्री पहले ही तैयार रखें।
हरे मटर की दाल खाने के फायदे
1. हरा मटर प्रोटीन और फाइबर से भरपूर होता है।
2. इसमें कम फैट होता है, जो वजन घटाने में मदद करता है।
3. हरी मिर्च और अदरक से इम्यूनिटी बढ़ती है।
4. यह पेट के लिए हल्की और जल्दी पचने वाली दाल है।
अगर आप चटपटे तड़के वाली दाल पसंद करते हैं तो ये चना दाल तड़का रेसिपी आपको जरूर पसंद आएगी – होटल स्टाइल का मजा अब घर पर!
निष्कर्ष
हमारे देश की असली ताकत है देसी स्वाद और देसी तरीका। हरा मटर की दाल एक ऐसी रेसिपी है जो दिल से जुड़ी है, घर से जुड़ी है और स्वास्थ्य से भी।
अगर हरे मटर की दाल कैसे बनाएं। इसे आप एक बार घर पर बनाएंगे, तो हर त्यौहार या व्रत पर यही याद आएगी। अपनापन और स्वाद दोनों का संगम है ये रेसिपी।



Pingback: बासमती चावल का पुलाव कैसे बनाएं| देसी स्वाद वाली आसान रेसिपी