घर पर तवा पिज़्ज़ा कैसे बनाएं – बिना ओवन
घर पर तवा पिज़्ज़ा कैसे बनाएं आज कल भारत में पिज़्ज़ा खाने का क्रेज़ हर उम्र के लोगों में है — बच्चे हो या बड़े, हर किसी को वो चीज़ी-चटपटा टेस्ट चाहिए होता है।
और जब खुद से बनाना चाहें तो सोच में पड़ जाते हैं कि netura pizza kaise banta hai, या फिर इंटरनेट पर pizza ki recipe सर्च करते रहते हैं।
इसी को ध्यान में रखते हुए आज मैं आप सबको वो तरीका बताने जा रहा हूं जिससे आप बिना ओवन के, एकदम तवे पर ही रेस्ट्रोरेंट जैसा पिज़्ज़ा बना सकते हैं
वो भी अपने देसी अंदाज़ में, अपने परिवार और बच्चों के लिए।
🍕 चलिए अब बिना टाइम गवाएं सीखते हैं — घर पर तवा पिज़्ज़ा कैसे बनाएं (Hindi में)।

घर पर तवा पिज़्ज़ा बनाने की सामग्री
- 2 कप मैदा
- 1 कप दही
- 5 छोटा वाला चेरी (ऑप्शनल )
- 1/2 टीस्पून चीनी
- 1 टीस्पून नमक
- 1 टीस्पून बेकिंग पाउडर
- 7-8 स्लाइस लाल शिमला मिर्च (कटे हुए)
- 7-8 स्लाइस हरी शिमला मिर्च
- 7-8 स्लाइस प्याज
- 1/2 कप मोज़रेला चीज़
- 10-15 स्वीट कॉर्न
- 3 टीस्पून पिज़्ज़ा सॉस
- चिली फ्लेक्स व ऑरिगैनो (स्वाद अनुसार)
- 2 चम्मच रिफाइंड तेल
- थोड़ा सा पा
तवा पिज़्ज़ा बनाने की विधि घर पर - स्टेप बाय स्टेप
स्टेप 1: पिज़्ज़ा का डो तैयार करें
एक बर्तन में 2 कप मैदा, 1/2 टीस्पून चीनी, 1 टीस्पून बेकिंग पाउडर और 1 कप दही डालें। अच्छी तरह मिक्स करें। फिर थोड़ा पानी डालते हुए स्मूद और नरम डो बना लें।

अब इसमें थोड़ा सा तेल लगाकर हाथों से अच्छे से मसलें ताकि डो में लचक आ जाए। फिर इसे ढककर 30 मिनट के लिए रख दें।
इस दौरान आप थोड़ा म्यूज़िक सुनिए या बच्चों से हँसी-मज़ाक करिए, क्योंकि जब खाना बन रहा होता है, घर का माहौल भी खुशबू से भर जाता है। ❤️
स्टेप 2: पिज़्ज़ा का बेस तैयार करें
डो सेट होने के बाद इसे एक बार फिर मिक्स करें और प्लेट पर थोड़ा मोटा बेल लें। अब एक कटे वाला चमच की मदद से हल्के से छेद करें ताकि बेस फूले नहीं।

स्टेप 3: सब्ज़ियाँ और मसाले लगाएं
अब पिज़्ज़ा बेस पर पिज़्ज़ा सॉस फैला दें। ऊपर से मोज़रेला चीज़ डालें और फिर अपनी मनपसंद सब्जियाँ सजाएं:
• हरी और लाल शिमला मिर्च
• प्याज स्लाइस
• स्वीट कॉर्न
5 छोटा वाला चेरी (ऑप्शनल )
ऊपर से थोड़ी चीज़ और डाल दें

स्टेप 4: तवा पिज़्ज़ा को पकाएं
अब तवे को पहले से 10 मिनट गरम कर लें। फिर पिज़्ज़ा को प्लेट समेत तवे पर रखें और ऊपर से ढक्कन लगा दें ताकि भाप बाहर न निकले।
मीडियम आंच पर 10 से 15 मिनट तक पकाएं। चीज़ अच्छे से मेल्ट हो जाए और बेस हल्का कुरकुरा हो जाए — बस, समझिए तवा पिज़्ज़ा तैयार है।

स्टेप 5: सर्व कैसे करें
पिज़्ज़ा को काटें, ऊपर से चिली फ्लेक्स और ऑरिगैनो डालें और गर्मा-गर्म सर्व करें।
भाई, जब इसे खाओगे तो दिल से यही निकलेगा — “अब बाहर से क्यों मंगवाएं जब घर में इतना स्वाद मिल रहा है।”

तवा पिज़्जा रेसिपी को खास बनाने के टिप्स
पिज़्ज़ा बनाते वक्त ये गलतियाँ न करें
तवा पिज़्ज़ा खाने के फायदे
2. घर के बच्चे भी सब्जियाँ खुशी से खा लेते हैं
पिज़्ज़ा के साथ कुछ देसी ट्विस्ट चाहिए? तो घर पर बना ये सॉफ्ट कुलचा ब्रेड भी ज़रूर देखें।



