,

बासमती चावल का पुलाव कैसे बनाएं – एकदम चटपटा देसी स्वाद

बासमती चावल का पुलाव कैसे बनाएं| देसी स्वाद वाली आसान रेसिपी
पुलाव भारत के हर घर की रसोई में एक खास पहचान रखता है। चाहे त्योहार हो या आम दिन, जब कुछ चटपटा और झटपट बनने वाला चाहिए तो सबसे पहले नाम आता है

पुलाव का। अगर आप भी गूगल पर सर्च कर रहे हैं “बासमती चावल का पुलाव कैसे बनाएं” या “pulao recipe in hindi”, तो आज आपके भाई ने बिल्कुल देसी अंदाज में एक मजेदार और हेल्दी पुलाव की रेसिपी तैयार की है।

इस पुलाव में ना तो कोई भारी मसाले हैं और ना ही कोई झंझट, फिर भी स्वाद ऐसा कि आप उंगलियां चाटते रह जाएंगे।
स्वादिष्ट बासमती चावल से बना देसी मसाला पुलाव – बिना झंझट वाली आसान रेसिपी के साथ परिचय

बासमती चावल का पुलाव बनाने की सामग्री

• 2 कप बासमती चावल
• 1 कप सोयाबीन
• 3 लीटर पानी
• 2 मिडियम साइज आलू (कटा हुआ)
• 1 टीस्पून जीरा
• 1/2 टीस्पून हींग
• 3 हरी मिर्च
• 1 दालचीनी का टुकड़ा
• 1 सूखी लाल मिर्च
• 2 टीस्पून अदरक-लहसुन पेस्ट
• 2 बड़े प्याज (स्लाइस में कटा)
• 1 कप टमाटर (चॉप किया हुआ)
• 1 टीस्पून गरम मसाला पाउडर
• 1/2 टीस्पून धनिया पाउडर
• 1/2 टीस्पून हल्दी पाउडर
• 4 टीस्पून सरसों का तेल
• 2 टीस्पून हरा धनिया (चॉप किया हुआ)
• स्वादानुसार नमक

पुलाव बनाने की विधि – स्टेप बाय स्टेप फोटो के साथ

स्टेप 1: चावल को धोकर भिगोएं

चावल को 2 से 3 बार धोकर 15 मिनट के लिए भिगो दें। इससे चावल खिलखिला बनता है।

स्टेप 2: सोयाबीन को उबालें और फ्राई करें

सोयाबीन को 5 मिनट उबालकर उसका पानी निथार लें। फिर सरसों के तेल में हल्का फ्राई कर लें।
उबले हुए सोयाबीन को सरसों के तेल में हल्का फ्राई करते हुए

स्टेप 3: प्याज और मसालों को भूनें

कुकर में सरसों का तेल गर्म करें। उसमें जीरा, हींग, हरी मिर्च, दालचीनी, लाल मिर्च, अदरक-लहसुन पेस्ट और प्याज डालें। सबको गोल्डन ब्राउन होने तक भूनें। फिर टमाटर और बाकी सारे मसाले डालें और 3-4 मिनट पकाएं।

कुकर में सरसों का तेल, प्याज, मसाले और अदरक-लहसुन पेस्ट को भूनते हुए

स्टेप 4: आलू और सोयाबीन मिलाएं

अब कटे हुए आलू और फ्राई किए हुए सोयाबीन डालें। 5 से 7 मिनट भूनें ताकि आलू थोड़ा पक जाए।

स्टेप 5: चावल और पानी मिलाएं

अब इसमें चावल और 2.5 लीटर पानी डालें। ऊपर से हरा धनिया और कसूरी मेथी डालें। कुकर का ढक्कन लगाकर 2 सीटी तक पकाएं।

कुकर में चावल, पानी, हरा धनिया और कसूरी मेथी डालकर पकाने की तैयारी

स्टेप 6: सर्व करने की तैयारी

पुलाव तैयार है! प्लेट में निकालें और गर्मागर्म सर्व करें। साथ में रायता या ड्रिंक हो तो मजा दोगुना हो जाएगा।

गरमा-गरम सोयाबीन पुलाव हरे धनिये के साथ प्लेट में परोसा गया"

बासमती पुलाव बनाने के टिप्स

• चावल को ज्यादा देर ना भिगोएं, वर्ना यह टूट सकता है।
• पानी का अनुपात सही रखें ताकि पुलाव चिपचिपा न हो।

• चाहें तो इसमें मटर, बीन्स जैसी सब्जियां भी डाल सकते हैं।

पुलाव बनाने में की जाने वाली गलतियाँ

• सोयाबीन को अच्छे से न निचोड़ना – इससे पुलाव में पानी भर सकता है।
• मसालों को बिना भुने चावल डाल देना – कच्चा स्वाद रह सकता है।
• ज्यादा पानी डालना – पुलाव खिचड़ी जैसा बन सकता है।

पुलाव खाने के फायदे

1. प्रोटीन से भरपूर – सोयाबीन और चावल का अच्छा कॉम्बिनेशन
2. झटपट तैयार – बिना ज्यादा समय लिए टेस्टी रेसिपी
3. बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी को पसंद आता है

निष्कर्ष : बासमती चावल का पुलाव कैसे बनाएं

अगर आप कुछ हल्का, स्वादिष्ट और हेल्दी खाना चाहते हैं तो ये बासमती चावल का पुलाव आपके लिए एकदम परफेक्ट है। ऊपर बताए गए स्टेप्स को फॉलो करें और घर पर बिना झंझट के एकदम देसी स्वाद का मजा लें।

अगर आपको ये रेसिपी पसंद आई हो तो इसे ज़रूर शेयर करें और अपनी राय नीचे कमेंट में बताएं। और हाँ, अगर आपने अभी तक नहीं देखा कि:
➡️ हरे मटर की दाल कैसे बनाएं 

➡️ लाल मसूर की दाल कैसे बनाते हैं
➡️ वेज बिरियानी बनाएं घर पर 
…तो एक बार वो भी ज़रूर पढ़े

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQs)

Q1. क्या पुलाव को सिर्फ बासमती चावल से ही बना सकते हैं?
नहीं, आप किसी भी लंबे दाने वाले चावल का इस्तेमाल कर सकते हैं। लेकिन बासमती में स्वाद और खुशबू बेहतर आती है।
हाँ, लेकिन स्वाद और न्यूट्रिशन कम हो जाएगा। सोयाबीन और आलू डालना बेहतर रहेगा।
बिलकुल! ये जल्दी बनने वाला, हेल्दी और टेस्टी ऑप्शन है।
हां, आप सरसों तेल की जगह देसी घी भी इस्तेमाल कर सकते हैं।
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top