,

कच्चे आम का पन्ना कैसे बनाएं – बिहारी स्टाइल में बनाएं गर्मी का सबसे ठंडा पेय

कच्चे आम का पन्ना कैसे बनाएं

कच्चे आम का पन्ना कैसे बनाएं – बिहारी स्टाइल में

गर्मी आते ही हमारे बिहार में सबसे ज़्यादा पूछे जाने वाला सवाल यही होता है – “कच्चे आम का पन्ना कैसे बनाएं?” और भाई, पूछना बनता भी है, काहे कि आजकल की गर्मी तो सच में जान ले ले!

अब ऐसे में कच्चे आम का पन्ना ही है जो गर्मी में सबसे बढ़िया राहत देता है। और आज आप का भाई बताएगा कि बिहारी अंदाज़ में ये स्वादिष्ट, ठंडा और सेहतमंद आम का पन्ना कैसे बनाया जाता है – एकदम देसी स्टाइल में

चलो अब देर ना करते हुए शुरू करते हैं –

कच्चे आम का पन्ना कैसे बनाएं

कच्चे आम के पन्ना की सामग्री

3 खट्टे कच्चे आम
• 4 कप पानी
• काला नमक स्वाद अनुसार
• 1/2 टीस्पून भुनी लाल मिर्च पाउडर
• 1 टीस्पून भूना जीरा पाउडर
• 1/2 टीस्पून सौंफ पाउडर
• 1 टीस्पून पुदीना पेस्ट
• 1/2 टीस्पून जलजीरा पाउडर

कच्चे आम का पन्ना बनाने की विधि – स्टेप बाय स्टेप

स्टेप 1: कच्चे आम कैसे चुनें

पन्ना बनाने के लिए हमेशा खट्टे और बिलकुल कच्चे आम ही लेना। मीठे आम से वो स्वाद और असर नहीं मिलेगा। तो 3 खट्टे आम लेकर पहले अच्छे से धो लें।
कच्चे खट्टे आम जो पन्ना बनाने में इस्तेमाल होते हैं

स्टेप 2: आम को कुकर में उबालें

अब एक कुकर लें, उसमें आम डालें और 1 कप पानी डालकर ढक्कन बंद कर दें। 2-3 सिटी आने तक उबालें ताकि आम अच्छे से गल जाएं। फिर गैस बंद करके कुकर का प्रेशर निकलने दें।
 आम को बाहर निकालकर ठंडा करें।

कुकर में उबाले गए आम – आम पन्ना की तैयारी

स्टेप 3: आम का गूदा निकालें

ठंडा होने के बाद आम का छिलका हटाएं और उसके अंदर का गूदा हाथ से निकाल लें। छिलकों में भी जो गूदा चिपका हो, वो भी निकालना ना भूलें।
हाथ से निकाला गया आम का गूदा – देसी तरीका

स्टेप 4: मसाले डालकर पन्ना तैयार करें

अब गूदा एक बर्तन में डालें और उसमें 3 कप ठंडा पानी मिलाएं। फिर ऊपर बताई गई सारी सामग्री डालें – पुदीना पेस्ट, काला नमक, लाल मिर्च, जीरा, सौंफ और जलजीरा पाउडर।

अब इस पूरे मिश्रण को 2-3 मिनट तक अच्छे से फेंटें ताकि सारे मसाले अच्छे से घुल जाएं।

कच्चे आम के पना में सभी मसाले मिलाएँ

स्टेप 5: सर्व करने का तरीका

अब पन्ना को एक मिट्टी या तांबे के गिलास में डालकर ठंडा-ठंडा परोसें। अगर ऊपर से कुछ पुदीने की पत्तियाँ डाल दें तो मजा दोगुना हो जाएगा।
कच्चे आम का पन्ना कैसे बनाएं

कुछ देसी सुझाव:

खट्टे कच्चे आम

1. हमेशा खट्टे कच्चे आम ही लें, तभी असली स्वाद आएगा।

लकड़ी या सूखे पत्तों की आग में

2. अगर और देसी टच चाहिए, तो आम को आग में भून सकते हैं – लकड़ी या सूखे पत्तों की आग में।

स्वाद और सेहत दोनों मिलेंगे

3. सभी मसाले सही मात्रा में डालें, तभी स्वाद और सेहत दोनों मिलेंगे।

आम पन्ना बनाते समय होने वाली गलतियाँ

सिर्फ खट्टा कच्चा आम

1. कोई भी आम उठा लेना – नहीं भाई! सिर्फ खट्टा कच्चा आम ही चलेगा।

मसाले बिना नापे डाल देना

2. बहुत ज़्यादा पानी डाल देना या मसाले बिना नापे डाल देना – इससे स्वाद बिगड़ जाएगा।

आम को छोटे टुकड़ों में काट

3. आम को छोटे टुकड़ों में काटकर पकाना – इससे असली देसी स्वाद नहीं आएगा।

4. गूदा छान लेना

4. गूदा छान लेना – देसी पन्ना हमेशा बिना छाने पीया जाता है।

आम के पन्ना पीने के फायदे

1. गर्मी में लू से बचाता है।
2. इम्यूनिटी को मज़बूत करता है।
3. शरीर को ठंडक और ताकत देता है।
4. एकदम देसी और स्वादिष्ट – बिना किसी साइड इफेक्ट के।

निष्कर्ष

तो भाई, अगर आप सोच रहे थे कि “कच्चे आम का पन्ना कैसे बनाएं” – तो अब आपको पूरी जानकारी मिल गई। एक बार इसे मेरे बिहारी स्टाइल में बना कर देखो, फिर खुद बताना कि मजा आया कि नहीं!

अगर पसंद आए तो कमेंट ज़रूर करना और अपने भाई लोगों के साथ शेयर भी करना।

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

Q1. आम का पन्ना क्या होता है?
भाई, ये एक देसी ड्रिंक है जो खट्टे कच्चे आम से बनता है। गर्मी से राहत देता है और शरीर को ताकत देता है।
नहीं, मीठे आम से पन्ना नहीं बनता। पन्ना का स्वाद खट्टे आम से ही आता है।
हाँ, फ्रिज में रखकर इसे 2-3 दिन आराम से पिया जा सकता है।

कच्चे आम का पन्ना बनाने में लगने वाला समय

कच्चे आम को तैयार करे का समय : 5
कच्चे आम का पन्ना बनाने का समय :15
कुल समय : 20
कितने लोगो के लिए : 8 से 9 लोगो के लिए

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top